रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर के बनमालीपुर मैदान में स्व लट्टू उरांव की स्मृति में आयोजित 5वीं पश्चिमी सिंहभूम जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता–2026 उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से 200 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. विभिन्न आयु वर्ग में विभाजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर कराया. हरी झंडी मिलते ही विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी पूरे जोश और उत्साह के साथ निर्धारित मार्ग पर दौड़ पड़े. इस दौरान मैदान में खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है. ग्रामीण स्तर से निकलने वाले खिलाड़ी जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए चक्रधरपुर एथलेटिक्स संघ को बधाई देते हुए कहा कि इतने कम समय में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों का प्रतियोगिता में पहुंचना उत्साह वर्धक है. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन किया जाएगा, ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का लगातार मंच मिलता रहे. (नीचे भी पढ़ें)
विशिष्ट अतिथि, पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष सह चक्रधरपुर एथलेटिक्स संघ के संरक्षक गौरीशंकर महतो ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास सिखाते हैं. उन्होंने खिलाड़ियों का निरंतर अभ्यास करते हुए अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए आह्वान किया. कार्यक्रम में कोलचकड़ा के मुखिया अरविंद तिग्गा, चक्रधरपुर थाना के एसआइ सुनील कुमार, पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के महासचिव सह जिला एथलेटिक्स संघ के महासचिव अजय कुमार नायक, पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ के वरीय सह सचिव कश्मीर कांडेयांग, पश्चिम सिंहभूम एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष दीपक पासवान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता के 10 किलोमीटर (पुरुष) वर्ग में मंझारी के मुन्ना गोप प्रथम, खूंटपानी के मांगू ईचागुट्टू द्वितीय एवं तांतनगर के गणेश कालुंडिया तृतीय रहे. इसी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में मझगांव की बा माई तिरिया प्रथम, मझगांव की ही सुनीता तिरिया द्वितीय एवं चाईबासा सदर की दिलकी पारिया तृतीय स्थान पर रहीं. अंडर 20, बालक वर्ग की 8 किमी प्रतियोगिता में चक्रधरपुर के मांगीलाल गिलुवा प्रथम, बंदगांव के मोहन अमर सिंह पुर्ती द्वितीय एवं चाईबासा के मोहन बानरा तृतीय आये तो 6 किलोमीचर की बालिका वर्ग की प्रतियोगिता में चक्र्धरपुर की सानिया जामुदा प्रथम, चक्रधरपुर की ही गुरुवारी बोयपाई द्वितीय एवं सदर की पिंकी देवगम तृतीय स्थान पर रही. (नीचे भी पढ़ें)
अंडर-18 बालक वर्ग की 6 किलोमीटर की प्रतियोगिता में खूंटपानी के बिंडराय पुर्ती प्रथम, टोंटो के माका बोयपाई द्वितीय एवं सदर के पेंशन सुंडी तृतीय घोषित की गईं. अंडर-18 बालिका वर्ग की 4 किलोमीटर की प्रतियोगिता में मनोहरपुर की पूजा महतो प्रथम, वहीं की प्रतीका महतो द्वितीय एवं चक्रधरपुर की चांदनी हेंब्रम तृतीय आईँ. अंडर-16 बालक वर्ग के लिए 2 किलोमीटर की प्रतियोगिता में चक्रधरपुर के सुजल मुंडरी प्रथम, नोवामुंडी के मनीष राउत द्वितीय एवं सदर के हरिचरण सुंडी तृतीय घोषित हुए, जबकि अंडर-16 बालिका वर्ग की 2 किलोमीटर की प्रतियोगिता में नोवामुंडी की कृतिका बोयपाइ प्रथम, मनोहरपुर की संध्या महतो द्वितीय एवं बंदगांव की शकुंतला गिलुआ तृतीय रहीं. (नीचे भी पढ़ें)
प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इनमें अर्जुन महाकुड़, संजीव कुमार बाहान्दा, पीयूष गोप, प्रीतम तैसुम, नरेंद्र बारी, संगीता पाट पिंगुआ, त्रिपुरा प्रधान, तुरी कांडेयांग, पूनम पिंगुआ, पवन गोप, श्रवणदीप प्रधान, मुकुंद बानरा, जमुना सोय, मनीष माइकल जामुदा, हेमंत कुमार सामड, लखीन्द्र पाल, दशरथ महतो, संतोष एवं रामानंद नायक शामिल रहे.















