दादर: केंद्र शासित प्रदेश दादर- नगर हवेली के सेल्वास में शनिवार की सुबह एक बड़ा हादसा हुआ. नाइट्रोजन गैस गोदाम में सिलेंडर रिफिंलग के दौरान जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. इस हादसे में गोदाम प्रबंधक समेत चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि पांच से अधिक लोग घायल हो गए है. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है. (नीचे भी पढ़े)
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह के समय में गोदाम में कर्मचारी गैस सिलेंडर रिफिलिंग कर रहे थे. इस दौरान अचानक एक सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे गोदाम का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मलबा दूर तक जा गिरा. धमाके की आवाज से आस पास इलाके में दहशत का माहौल बन गया. अफरा- तफरी मच गयी. सूचना मिलने केबाद पुलिस व दमकल की टीम घटना स्थल पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया. मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया. जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए है. हादसे के विभिन्न पहलुओं की जांच होगी आखिर रिफिलिंग करते समय कहां चूक हुई.














