रामगोपाल जेना,चाईबासा:पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना अंतर्गत ग्राम पदमपुर में 02 अप्रैल को पदमपुर टोला कटियाबासा निवासी दामु सिंकु(56 वर्ष) की हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी अनिता सिंकु के बयान के आधार पर टोंटो थाना कांड संख्या 11/26, दिनांक 02/04/2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस-2023) की धारा 103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. मामले में परसना सिंकु, कुशन सिंकु, डोबरो सिंकु (पिता गुलिया सिंकु) एवं पेलोंग सिंकु (पति परसना सिंकु), सभी निवासी ग्राम पदमपुर, को आरोपी बनाया गया.(नीचे भी पढ़े)
पुलिस अधीक्षक, चाईबासा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई, जिसके दौरान 03 अप्रैल 2026 को मुख्य आरोपी परसना सिंकु एवं कुशन सिंकु को गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने आपसी विवाद के चलते दामु सिंकु पर हथौड़े से हमला करने की बात स्वीकार की. पुलिस ने आरोपी परसना सिंकु की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का हथौड़ा भी बरामद कर लिया है. गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.














