जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में एक बार फिर चापड़ चलने की घटना सामने आई है।मिली जानकारी के अनुसार, इस हमले में दो युवक घायल हुए हैं. घायलों में संजीत शर्मा और अमरजीत शर्मा शामिल हैं। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि घायल अमरजीत शर्मा का संबंध भारतीय जनता पार्टी से है, जिससे इस घटना को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है.
हालांकि, हमले के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है. लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाएं शहर की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं.














