रांची : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को विशेष विमान से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे. उनके आगमन के साथ ही झारखंड की राजधानी में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच प्रदेश के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री का आत्मीय और अभूतपूर्व स्वागत किया. गृह मंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान प्रकट किया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, मधु कोड़ा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, रांची के विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल समेत कई और विधायकों ने उनकी अगवानी की. (नीचे भी पढ़ें)

हवाई अड्डे पर अमित शाह के स्वागत के लिए प्रदेश के कई कद्दावर नेता मौजूद रहे. वे पुरुलिया में चुनाव प्रचार जाने के पहले रांची पहुंचे थे. वहां से वे रांची से पुरुलिया के लिए रवाना हो गये.














