रांची : झारखंड सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है. इसके तहत जमशेदपुर समेत कई जिलों के उपायुक्त (डीसी) को बदल गया है. जमशेदपुर के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को हटाकर राजीव रंजन को जमशेदपुर का नया उपापयुक्त बनाया गया है. वह झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे. इसी तरह संदीप कुमार को लातेहार का उपायुक्त अनन्य मित्तल को गढ़वा का उपायुक्त बनाया गया. दिलेश्वर महतो गुमला के नए डीसी होंगे जबकि मेघा भारद्वाज को पाकुड़ का डीसी बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
लोकेश मिश्रा को गोड्डा का नया उपायुक्त बनाया गया है. हजारीबाग के डीसी शशि प्रकाश सिंह को देवघर का डीसी बनाया गया है. लातेहार के डीसी उत्कर्ष गुप्ता को कोडरमा का डीसी हेमंत सती को साहिबगंज से हटकर हजारीबाग का डीसी, मनीष कुमार को पाकुड़ से हटाकर पश्चिम सिंहभूम जिले का डीसी बनाया गया है. ऋतुराज को कोडरमा से हटाकर रामगढ़ का डीसी, रवि आनंद को जामताड़ा के डीसी के पद से हटाकर चतरा का डीसी, दीपक कुमार दुबे को साहिबगंज का डीसी दिलीप प्रताप सिंह को पलामू का डीसी, सौरभ कुमार भुवानिया को खूंटी का डीसी, संदीप कुमार मीणा को लोहरदगा का डीसी और आलोक कुमार को जामताड़ा का डीसी बनाया गया है.














