चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के पाकुड़िया गांव में विगत दिनों वज्रपात से 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था.ट्रांसफार्मर जलने से गर्मी में ग्रामीण काफी परेशान थे. वहीं बच्चों का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था. ग्रामीणों ने इसकी सूचना मानुषमुरिया पंचायत के मुखिया राम मुर्मू को देकर समस्या का समाधान करने की मांग की. (नीचे भी पढ़े)
सूचना पाकर मुखिया श्री मुर्मू ने विद्युत विभाग के वरीय पदाधिकारी को अवगत कराकर जल्द गांव में नये ट्रांसफार्मर उपलव्ध कराने की मांग की. पदाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए नये ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. गांव में ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और मुखिया और पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया. इस मौके पर सरडीहा पंचायत की मुखिया दानगी सोरेन, पंसस तापस महतो, बबलू महतो, गौतम महतो, तुषार महतो, विनय महतो, कांती महतो, जगत महतो, चंदन महतो, विश्वजीत राणा समेत अन्य उपस्थित थे.



