जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के टीएमएच डॉक्टर हॉस्टल में रहने वाली टीएमएच की डॉक्टर गीति सुधा मुंड के घर से सोने के जेवरात चोरी हो गए हैं. इनमें अंगूठी समेत अन्य जेवरात शामिल हैं. चोरी करने का शक घर के सुरक्षाकर्मी, मेड और कुक पर लगाया गया है. कदमा थाने में डॉक्टर गीति सुधा मुंड के आवेदन पर पुलिस ने घर के सुरक्षाकर्मी रमेश, मेड तुलसी और खाना बनाने वाले कुक दुर्गा के खिलाफ बुधवार को नामजद एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है. (नीचे भी पढे़ं)
कदमा थाना प्रभारी ने बताया की सोने के यह जेवरात अलमीरा में रखे हुए थे. डॉक्टर ड्यूटी पर थीं. वह वापस आईं तो देखा कि अलमीरा से सोने के जेवरात गायब हैं. उनको शक है कि कोई बाहर से आया गया नहीं है. घर में मौजूद गार्ड रमेश, मेड तुलसी और कुक दुर्गा की ही यह कारस्तानी हो सकती है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे भी पढे़ं)
जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा. चोरी की घटना 20 अप्रैल को दोपहर बाद 3:30 बजे से शाम 7:30 बजे के बीच की है.











