बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया पंचायत भवन में शुक्रवार को मुखिया राम मुर्मु की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस मनाया गया. मौके पर मुखिया राम मुर्मु ने उपस्थित सभी लोगों को पंचायत राज दिवस की शुभकामनाएं दी और पंचायत के जन प्रतिनिधियों के उनके हक और अधिकार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देकर जागरूक किया. मौके पर पंसस शुभ्रा रानी महापात्र, ग्राम प्रधान साहेब मुर्मू, सेविका संगीता मंडल, संपा दास, निभा रानी मंडल, सावित्री सिंह, शिव शंकर भोल, रहीन बास्के, अपर्णा जाना, संतोष साहा, गंगा रानी दे समेत अन्य उपस्थित थे.











