नई दिल्ली : मई महीने में कई नेशनल छुट्टियां है, जिनमें सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे. आपको पहले ही बैंक से जुड़े काम करने के लिए पहले से योजना बनानी होगी. छुट्टियों की लिस्ट आरबीआई द्वारा जारी की जाती है. आइये जानते है मई महीने में कितने दिन और कब बैंक बंद रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इतने दिन बंद रहेंगे बैंक – मई महीने में मई दिवस, सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस, काजी नजरुल / इस्लाम जयंती — त्रिपुरा, ईद-आल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा जैसे कई त्योहार है. इसके लिए कुल 12 छुटि्टयां घोषित है. इसके अलावा हर महीने मिलने वाली बैंक छुट्टियां भी इसमें शामिल है. इस दौरान दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते है. वहीं रविवार का सप्ताहिक छुट्टी भी शामिल है. झारखंड में 9 दिन बैंक बंद रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)
मई में छुट्टियों की सूची
तारीख — बंद रहने का कारण – कहां बंद रहेंगे
1 मई — महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस – सभी जगह
3 मई — रविवार — सभी जगह
9 मई — दूसरा शनिवार — सभी जगह
10 मई — रविवार — सभी जगह
16 मई — सिक्किम राज्य स्थापना दिवस – सिक्किम
17 मई — रविवार — सभी जगह
23 मई — चौथा शनिवार — सभी जगह
24 मई — रविवार — सभी जगह
26 मई — काजी नजरुल / इस्लाम जयंती — त्रिपुरा
27 मई — ईद-आल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा — सभी जगह
28 मई — बकरीद / ईद-उज-जुहा — बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, पटना और श्रीनगर
31 मई — रविवार — सभी जगह
बैंक बंद होने पर ऐसे निपटाएं काम
बैंकों में लगातार छुट्टी होने के कारण ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन कैश विड्रॉल के लिए बैंक हॉलिडे वाले दिन आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते है. वहीं एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप यूपीआई, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते है. गौरतलब है कि नेट बैंकिंग की सुविधा 24*7 चालू रहती है.



