गालूडीह: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बड़ाखुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी गांव निवासी शर्मिला कालिंदी (28) की मौत की सूचना पर बुधवार को समाजसेवी मंगल कर्मकार और जयंत आचार्य पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. उन्होंने श्राद्धकर्म के लिए सूखा राशन सामग्री देकर मदद की. साथ ही 10 दिन के बच्चे के लिए लेक्टोजन दूध उपलब्ध कराई. (नीचे भी पढ़ें)
मालूम हो कि कुछ दिन पहले बच्चे को जन्म देने के बाद शर्मिला कालिंदी की मौत हो गयी थी. पति लालटू कालिंदी का कुछ साल पहले मौत हो चुकी है. माता पिता की मौत के बाद सुखदेव कालिंदी (8), रेखा कालिंदी (10), शिव कालिंदी (10 दिन) के सिर से अब माता-पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया है.




