घाटशिला: जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू की पहल पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने घाटशिला प्रखंड अंतर्गत माकुली गांव के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया. सोमवार को श्रीमती मुर्मू ने कनीय अभियंता कैलाश राम के साथ गांव पहुंचीं, जहां सड़क संपर्क न होने के बावजूद ग्रामीणों के सहयोग से बोरिंग कार्य पूरा किया गया. (नीचे भी पढ़े)

उनकी उपस्थिति में हैंडपंप स्थापित किया गया, जिससे अब ग्रामीणों को पहली बार शुद्ध पेयजल मिल सकेगा. ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य और विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया. इस दौरान कनीय अभियंता कैलाश राम ने गांव का निरीक्षण कर सभी परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़े)
इधर, जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. महिलाओं ने बताया कि उन्हें अब तक ‘मंईयां सम्मान योजना’ का लाभ नहीं मिला है. जिला परिषद सदस्य ने जल्द ही संबंधित पदाधिकारियों से मिलकर समाधान का आश्वासन दिया. इस मौके पर विष्णु भकत, बाहामुनि तीयू, निमशी तीयू, तुलसी बानरा, मानकी हांसदा समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे.



