चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत के कोलबादिया उमवि के चापाकल विगत कई माह से ठप है. विद्यालय के चापाकल खराब होने से विद्यार्थियों के समक्ष पेयजल की समस्या व्याप्त है. इस संबंध में विद्यालय के शिक्षक पंचायत के पंचायत समिति सदस्य यशोदा गोप को देकर जल्द समाधान करने की मांग की है. सूचना पाकर पंसस प्रतिनिधि जगदिश गोप विद्यालय पहुंचकर समस्या से अवगत हुए. शिक्षकों ने बताया कि चापाकल खराब होने के कारण बच्चें पीने की पानी घर से लाते हैं और जरूरत पड़ने पर विद्यालय से बाहर जाकर गांव के चापाकल से पीने के लिए पानी लाते हैं. वहीं मीड डे मील बनाने के लिए रसोईयां भी गांव से पानी ढोहकर लाती है. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में पंसस प्रतिनिधि श्री गोप ने बताया कि विद्यालय की पेयजल समस्या से विभाग के पदाधिकारी को अवगत कराया गया है परंतु अबतक इस दिशा में विभाग द्वारा पहल नहीं किया गया है जिस कारण विद्यालय के बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान करें ताकि विद्यार्थियों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके.




