चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की लोधाशोली पंचायत में सोलर जलापूर्ति योजना विगत कई माह से ठप है. पंचायत के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि जगदिश गोप ने बताया कि पंचायत के विभिन्न गांवों में निर्मित कुल 15 सोलर जलापूर्ति योजना ठप है. इस संबंध में उन्होंने विभाग के पदाधिकारी को कई बार सूचना देकर ठप जलापूर्ति योजना को दुरूस्त करने की मांग की है परंतु अबतक विभाग द्वारा पहल नहीं किया गया है, जिसकारण गांव के ग्रामीण भीषण गर्मी में पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि पंचायत के लोधाशोली गांव में 3, कोलबादिया गांव में 3, खाड़बांधा गांव में 1, कटाशमारा गांव में 1, आमलागोड़ा गांव में 2, निमडीहा गांव में 2, कलशीमुग गांग में 1, देवशोल गांव में 1 और राजबांध गांव में 1 सोलर जलापूर्ति योजना बंद है. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने विभाग के पदाधिकारी से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द उक्त गांवों में ठप पड़े सोलर जलापूर्ति योजना को दुरूस्त करें ताकि लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिल सके.







