जमशेदपुर: जमशेदपुर से सटे सरायकेला खरसावां ज़िले के कपाली ओपी अंतर्गत आपसी विवाद में डेमडूबी अंसार नगर निवासी आयशा परवीन घायल हो गयी. घटना बुधवार शाम की है. इलाज के लिए महिला को एमजीएम अस्पताल लाया गया. इस सम्बन्ध में घायल की मां द्वारा बताया गया कि उसके पड़ोस में रहने वाली महिला जिसका नाम रेशमी है वह अक्सर लड़ाई झगड़ा करती है, जब पड़ोस की सभी महिलाएं बस्ती में बैठी थी तब रेशमी आई और गाली गलौज कर पत्थर चलाने लगी. इसके बाद महिला स्टील का ग्लास लेकर आई और उसकी बेटी आयशा परवीन को मार दी, जिससे आंख के पास उसे गहरा चोट लगा है. मामले की शिकायत कपाली ओपी में कर दिया है. फिलहाल शिकायत होने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है.














