जमशेदपुर : जमशेदपुर में कन्नौजिया सोनार समाज के लोगों का जुटान हुआ. इसमें पूरे भारत वर्ष से समाज के लोग 11 एवं 12 फरवरी को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए. लौहनगरी जमशेदपुर में पहली बार सोनार समाज के लोगों का जुटान एवं 9 जोड़ियों को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
जुगसलाई के सेवा सदन रोड स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण एवं महेश्वरी धर्मशाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर विभिन्न राज्यों एवं जिला से आये वर-वधू पक्ष के लोगों के लिए निःशुल्क रहने एवं भोजन की व्यवस्था की गयी. बारात भ्रमण के उपरांत वरमाला एवं पांच पंडित समूहों द्वारा शादी संपन्न कराया गया. बारात में करीब 1500 लोग शामिल हुए. संध्या में विदाई होगी जिसमें नव दंपत्तियों को घर बसाने हेतु लगभग सभी सामग्री उपहार सहित प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं जोड़ियों को आशीर्वाद देने के लिए भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, विधायक सरयू राय, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, विकास सिंह, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र सोनकर, सांसद प्रतिनिधि मेनका सरदार ने वर वधु को मंगल भविष्य की शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में रंजीत बरमन, उदय प्रसाद, आनंद बरमन, शंकर लाल, सुजीत प्रसाद, अमित कुमार, सोनी, शिव शंकर प्रसाद, दिनेश वर्मा, तारकेश्वर प्रसाद, रितिका वर्मा, मनोज वर्मा, बबीता वर्मा, सुनैना देवी, संध्या देवी, संगीता वर्मा, किरण वर्मा सहित किशोर कुमार वर्मा का सहयोग रहा.















