घनबाद: धनबाद में ट्रांसफर-पोस्टिंग के सिंडिकेट में शामिल कोयलानगर के पोस्टमास्टर को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है. सीबीआई की टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए धनबाद बीसीसीएल टाउनशिप कोयला नगर पोस्ट ऑफिस के पोस्टमास्टर प्रभात रंजन को रिश्वत लेते सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.(नीचे भी पढ़े)
जांच में पता चला है कि वह ट्रांसफर पोस्टिंग का बड़ा खिलाड़ी है. उनकी पहुंच हेड पोस्ट ऑफिस से लेकर सर्किल तक है. जानकारी के अनुसार, वह बीएमएस का सर्किल सेक्रेटरी भी है. प्रभात रंजन की गिरफ्तारी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल आरोपी से सीबीआई अभी पूछताछ कर रही है.













