गालूडीह: प्रयागराज के महाकुंभ में स्नान कर खड़कपुर कोलकाता लौट रहा एक टोली शुक्रवार की सुबह हाइवे पर गालूडीह थाना क्षेत्र के घुटीया के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. सड़क हादसे में कार चालक समेत छह लोग घायल हो गए. घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं. कार चालक ने बताया कि वे लोग गुरुवार सुबह संगम में स्नान कर प्रयागराज से कार संख्या डब्ल्यूबी34एएक्स 6148 से खड़कपुर के लिए निकले. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान घुटीया के पास अचानक एक टाटा मैजिक टेम्पों चालक ओवरटेक करने गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर पलट गयी. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. हालांकि सभी को हल्की फुल्की चोटें आयी है.














