जमशेदपुर: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के समीप ऑटो के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां एक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. घायलों में कंचन बाग, राज नामता, सोहन, मंगल सिंह, रुपेश और शंकर शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जा रहा है कि सभी मोहरदा से कम कर वापस लौट रहे थे इसी दौरान पेट्रोल पंप के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सभी घायल हो गए हैं. फिलहाल सभी घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.













