गालूडीह : शब-ए-बरात शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को गालूडीह पुलिस ने फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च गालूडीह थाना परिसर से आरंभ हुई जो क्षेत्र के अंडर पास, गालूडीह-नरसिंगपुर रोड, हाटचाली और गालूडीह मुख्य बाजार होते हुए विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरा. इस दौरान लोगों से पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई. उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें, किसी प्रकार भी विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए पुलिस व प्रशासन को समय पर सूचना दें. फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी कुमार इंद्रेश एवं पुलिस बल शामिल थे.













