जमशेदपुर : जमशेदपुर के आर्मरी ग्राउंड में खेले गए दो सेमीफाइनल मुकाबलों में कोक प्लांट और सीआरएम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली. दोनों मैचों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल दिखाया, जिससे दर्शकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. पहला सेमीफाइनल मैच कोक प्लांट बनाम इंजीनियरिंग सर्विसेज एंड इक्यूएमएस के बीच हुआ, जिसमें कोक प्लांट ने 31 रन से जीत दर्ज की. कोक प्लांट की टीम ने 98/4 (10 ओवर) बनाये जबकि जवाबी पारी खेलने उतरी इंजीनियरिंग सर्विसेज एंड इक्यूएमएस की टीम ने 67/10 (9.3 ओवर) बनाये. अनिल कुमार झा (39 रन, 30 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) और योगेश साहू (29 रन, 22 गेंद, 1 चौका, 2 छक्के) की शानदार बल्लेबाजी ने कोक प्लांट को 98 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. विजय कुमार सिन्हा (2 ओवर, 13 रन, 4 विकेट) और राहुल तिवारी (1.3 ओवर, 2 रन, 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी ने इक्यूएमएस की टीम को 67 रन पर समेट दिया. दूसरा सेमीफाइनल मैच एलडी 2 बनाम सीआरएम हुआ, जिसमें सीआरएम ने 3 विकेट से जीत दर्ज की. (नीचे भी पढ़े)
एलडी 2 ने 64/9 (10 ओवर) बनाये, जिसके जवाब में सीआरएम की टीम ने 68/7(10 ओवर) में आसानी से बना लिये. एलडी 2 ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया किंतु सीआरएम की कसी हुई गेंदबाजी के चलते एलडी 2 सिर्फ 64 रन बना पाई. सत्यजीत ने 18 और रवि ने 15 रन बनाए. सीआरएमकी ओर से अभिषेक ने 2 विकेट लिया. सीआरएम भी 65 रनों के लक्ष्य को बहुत ही रोमांचक तरीके से अंतिम गेंद में छक्का लगा कर पूरा किया. सीआरएम की तरफ से आशीष ने 9 गेंद में 19 रन बनाया. अब फाइनल में भिड़ेंगी कोक प्लांट और सीआरएम की टीम. तीसरे स्थान का मुकाबला 17 फरवरी को होगा. तीसरा स्थान के लिए इंजीनियरिंग सर्विसेस &इक्यूएमएस बनाम एलडी 2 होगा. फाइनल मैच भी उसी दिन सुबह 11:30 बजे से कोक प्लांट और सीआरएम के बीच होगा. अब तय होगा कि कौन बनेगा इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 का चैंपियन.



