जमशेदपुर: जमशेदपुर में झारखण्ड पर्यटन विभाग की पहल पर पहली बार स्काई डाइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ.यह फेस्टिवल 16 फ़रवरी से 23 फ़रवरी तक सोनारी एयरपोर्ट पर चलेगा. इसका फेस्टिवल का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सुदित्य कुमार सोनू ने विधिवत किया. विदित हो कि झारखंड मे यह पहला अवसर है जहां स्काई डाइविंग का आयोजन हो रहा है.(नीचे भी पढ़े)
आप हवाई जहाज से कूदने के शौकीन हैं तो यह अवसर आपके लिए है. जमशेदपुर में पहली बार 16 से 23 फरवरी तक स्काई डाइविंग का मजा ले सकते है. रोमांच से भर देने वाली यह अनोखी एक्टिविटी आपको 10000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट के साथ छलांग लगाने का अवसर दे रही है . झारखंड सरकार के सहयोग से झारखंड में पहली बार इसका आयोजन किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़े)
आप जमशेदपुर में इसका लुफ्त उठा सकते हैं. उद्घाटन के उपरांत पर्यटन मंत्री सुदित्य कुमार सोनू ने कहा की झारखण्ड सरकार राज्य मे पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है और यह उसमे से एक है. आगामी दिनों मे किरीबुरु स्थित सेल माइंस मे भी माइंस पर्यटन की शुरुवात की जाएगी.














