चाकुलिया: बहरागोड़ा विधायक समीर महंती ने अपने परिवार के साथ प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई. इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर विधायक ने श्रद्धालुओं के साथ मिलकर संगम स्नान किया और भगवान से प्रदेश एवं देश की समृद्धि और शांति की कामना की. विधायक ने महाकुंभ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महापर्व हम सब को सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और आस्था के माध्यम से एकजुट होने का अवसर प्रदान करता है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने श्रद्धालुओं से आस्था और विश्वास के साथ इस धार्मिक अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया. विधायक ने कहा कि महाकुंभ ना केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह एक सांस्कृतिक धरोहर है, जो हमारे देश की विविधता और समृद्धि को दर्शाता है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को इस पवित्र अवसर पर खुशहाल और समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं दी. विधायक के साथ उनकी पत्नी नैना मोहंती, बेटी और अन्य लोग शामिल थे.














