नयी दिल्ली: 1988 बैच के आईएएस अधिकारी और मौजूदा चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को नया मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) नियुक्त किया गया है. वे आज यह जिम्मेदारी संभालेंगे. मौजूदा सीईसी राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो रहे हैं. ज्ञानेश कुमार नए कानून के तहत नियुक्त होने वाले वे पहले सीईसी हैं. इनका कार्यकाल 26 जनवरी 2029 तक रहेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में 17 फरवरी को हुई बैठक में नियुक्ति का फैसला किया गया. इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शामिल हुए. इसी पैनल की सिफारिश पर नए सीईसी की नियुक्ति हुई. बैठक में विवेक जोशी को चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है. वे हरियाणा के मुख्य सचिव और 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं. (नीचे भी पढ़े)
चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू अपने पद पर बने रहेंगे. जानकारी के अनुसार,नए सीईसी के लिए 5 नामों की सूची दी गई थी, लेकिन राहुल ने नामों पर विचार करने से इनकार कर दिया था.बैठक के बाद राहुल गांधी ने डिसेंट नोट जारी किया था. इसमें उन्होंने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है इसलिए यह बैठक नहीं होनी चाहिए थी. वहीं, कांग्रेस ने कहा था हम अहंकार में काम नहीं कर सकते. बैठक स्थगित करनी थी, ताकि सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला कर सके.लोकसभा में विपक्ष का नेता होने के नाते मेरी जिम्मेदारी है कि बाबा साहेब अंबेडकर और देश का निर्माण करने वाले नेताओं के आदर्श कायम रहें. आधी रात में पीएम और गृह मंत्री का सीईसी की नियुक्ति का फैसला असम्मानजनक है.सीईसी की नियुक्ति का फैसला तब लिया गया, जब मामला सुप्रीम कोर्ट में है और इस पर 48 घंटे के अंदर सुनवाई होनी है.














