जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के राममंदिर के पास स्थित एक बस्ती में युवती करीना कालिंदी उर्फ पूजा कालिंदी की हुई संदेहास्पद परिस्थितियों में जलने से हुई मौत के मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में अब बातें सामने आयी है कि करीना कालिंदी ने इलाज के दौरान अपना बयान दिया कि उसको सन्नी बाग और किशन बाग ने ही उसको जला दिया है. इसके बाद गुस्सायी भीड़ ने उक्त युवक को पकड़ लिया और पकड़कर पीटा. उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया. (नीचे भी पढ़ें)
महिलाओं ने उसको दौड़ा दौड़ाकर पीटा. 12 फरवरी की घटना के बारे में बताते हुए करीना कालिंदी ने मरने के पहले कहा कि वह शादी के बाद ससुराल में रहना चाहती थी. इससे गुस्से में आकर उसको जला दिया गया. वहीं, किशन बाग और सन्नी बाग के परिजनों ने कहा है कि उसने आत्महत्या की है. इसमें उसका कोई हाथ नहीं है.














