गिरिडीह: गिरिडीह के मधुबन थाना क्षेत्र के डुमरी गिरिडीह पथ पर भीषण हादसा हुआ है. यहां बाइक और स्कॉर्पियो के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है, जहां छह लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में से चार लोग स्कॉर्पियो पर सवार थे और बाकी लोग बाइक पर सवार थे. प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार की मध्य रात्रि स्कॉर्पियो और बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी. इसी दौरान लाइट से स्कॉर्पियो चालक का संतुलन बिगड़ गया और उसने पहले बाइक सवार को धक्का मार दिया फिर पेड़ से जा टकरायी. राहगीरों के सहयोग से इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस काफी मशक्कत के बाद शव को स्कॉर्पियो से बाहर निकाला गया. मृतको में स्कॉर्पियो सवार की पहचान मुंगेर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी सोमेश चंद्रा (40), गोपाल कुमार (21), गुलाब कुमार के रुप में हुई है. वहीं एक की शिनाख्त बाकी है. इसके साथ ही बाइक सवार मृतकों में मधुबन थाना क्षेत्र के छछंदो निवासी बबलू कुमार टुडू (26) और धावाटांड निवासी हुसैनी मियां (55) शामिल है. सभी शवों की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी है. परिजन के पहुंचने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जायेगा.














