जमशेदपुर: जमशेदपुर में बेलगाम अपराधियों का तांडव जारी है. जहां बुधवार दिनदहाड़े बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह मुख्य मार्ग पर हिस्ट्रीशीटर अपराधी शिवम घोष की गोली मारकर हत्या कर दी. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. (नीचे भी पढ़े)
बता दे कि शिवम घोष मुन्ना घोष का बेटा था और धतकीडीह मेडिकल बस्ती में रहता था. अपनी चाची की हत्या के मामले में शिवम जेल जा चुका था. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तीन युवक पैदल कहीं जा रहे थे इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो हमलावर मौके पर पहुंचे और शिवम को अंधाधुंध गोलियां मारकर मौके से फरार हो गए. (नीचे भी पढ़े)
आनन- फानन में शिवम को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.



