रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के बंदगांव प्रखंड के लाण्डुपोदा
पंचायत के ग्राम राजपारम में बांकीपुर नहर से राजा पारोम सीमा तक पक्की नाली निर्माण कार्य का विधायक सुखराम उरांव ने भूमि पूजन किया. इससे किसानों को फायदा होगा.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर मुखिया कुश पूर्ति, झामुमो नेता रामलाल मुंडा, दिनेश जेना,गोनू, सतीश महतो विभाग के कनीय अभियंता अमित कुमार, डिक्की मंडल, मानकी नरेश बानरा, मुंडा जयपाल हेंब्रम, मुंडा मानकी पूर्ति अप्पू समेत स्थानीय लोग मौजूद थे.विधायक सुखराम ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी कई योजनाएं स्वीकृति हुई है.विधायक योजना की स्वीकृति कराने के लिए क्षेत्र के मुखिया कुश पूर्ति ने धन्यवाद देते हुए कहा कि विधायक सुखराम ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं की स्वीकृति दिलायी है.विधायक सुखराम उरांव,मुखिया कुश पूर्ति समेत अन्य नेताओं का बुके भेंटकर स्वागत किया गया.



