जमशेदपुर : जमशेदपुर की मानगो पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते तीन हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा गया. गिरफ्त में आये तीनों हिस्ट्रीशीटरों में दो सीतारामडेरा के रहने वाले है और एक जुगसलाई का रहने वाला है. इसमें सीतारामडेरा का रॉकी मुखी (27), आकाश मुखी (20) और जुगसलाई का रहने वाला मो सरफराज उर्फ तिल्ली को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. इस दौरान कुल 30 पुड़िया ब्राउन शुगर जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये की बरामद की गयी. वहीं दो मोबाइल और 1600 रुपये नगद भी जब्त किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
शनिवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फेंस कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि कुछ समय पूर्व मानगो के जवाहरनगर रोड नंबर 6 में ब्राउन शुगर ब्रिकी की सूचना मिली थी. इसके लिए सिटी एसपी ने नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. छापेमारी दल ने कुल तीन लोगों को घटना स्थल से गिरफ्तार किया. उनके तलाशी में उनके पास से 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. सत्यापन के दौरान पता चला कि तीनों हिस्ट्रीशीटर है. पूर्व में कई बार जेल जा चुके है. फिलहाल तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुका है. छापेमारी दल में जमशेदपुर के पुलिस उपाधीक्षक हेड क्वाटर 1 के भोला प्रसाद सिंह, मानगो थाना प्रभारी निरंजन कुमार, महेंद्र कुमार, करमू राम, फोरमेसियुस कुजूर, बलराम गोप, राहुल पांडेय और मधुसूदन बानरा शामिल थे.














