जमशेदपुर : जमशेदपुर में गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को गोलमुरी के दूरसंचार विभाग कार्यालय में बकाया राशि की भुगतान को लेकर जीएम से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपे है. सौंपे गये ज्ञापन में दूरसंचार विभाग के गोलमुरी कार्यालय के पदाधिकारी वर्ग के द्वारा टाल मटोल की नीति अपनाने का आरोप लगाया गया है. इसी संदर्भ में जिला समादेष्टा कार्यालय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के द्वारा भी पत्राचार कर बकाया राशि का भुगतान हेतु आग्रह किया गया. ज्ञातव्य हो कि पूर्व में गृह रक्षकों को ड्यूटी के एवज में प्रतिदिन की दर से 500 रुपये भुगतान किया जाता था. इसके अलावा भुगतान के आधार प्रतिनियुक्ति होने वाले गृह रक्षकों को गृहरक्षा वाहिनी मुख्यालय रांची के निर्गत पत्र अनुसार यह आदेश वर्ष 2017 में जारी किया गया. इस निर्गत पत्र के अनुसार भोजन भत्ता की राशि 50 रुपये प्रतिदिन की दर से किया गया था. भोजन भत्ता इस राशि का भुगतान भी जमशेदपुर जीएम कार्यालय के द्वारा होमगार्ड जवानों को नहीं दिया गया, जबकि संबंध में भी जिला समादेष्टा कार्यालय पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के द्वारा पत्राचार किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
वर्तमान समय में झारखंड सरकार गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग रांची के संकल्प पत्र के अनुसार राज्य के गृह रक्षकों की ड्यूटी की एवज में प्रतिदिन की दर से मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी करते हुए 1088 रुपये प्रतिदिन के दर से निर्धारित किया गया है. दूरसंचार विभाग गोलमुरी कार्यालय के द्वारा पिछले चार माह से गृह रक्षकों का बकाया भत्ता का भुगतान ना तो पुरानी दर से किया जा रहा है और ना ही बढ़ोतरी की राशि उन्हें दी जा रही है. दूरसंचार विभाग के पदाधिकारी के लापरवाही के फल स्वरुप भुगतान में विलंब किया जा रहा है. साथ ही टाल मटोल की नीति अपना जा रहा है, जबकि दूरसंचार विभाग के ही सीजीएम कार्यालय रांची में प्रतिनियुक्ति होमगार्ड जवानों का बढ़ोतरी किए गए राशि के अनुसार भुगतान किया गया है. गृह रक्षा वाहिनी लोक सेवक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को दूरसंचार विभाग कार्यालय के संबंधित पदाधिकारी से वस्तू स्थिति से अवगत करवाया और अनुरोध किया गया कि यथाशीघ्र बकाया राशि का भुगतान जवानों के बीच करवाया जाए. प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश संगठन सचिव दिनेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता कमल कुमार शर्मा, कार्यरत जवान गोपाल शर्मा, अरविंद शर्मा, अमलेश सिंह, बी महेश्वर राव, राजेश वर्मा उपस्थित रहे.














