रांची / जमशेदपुर : झारखंड में बीते तीन दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. कभी तिखि धूप तो कभी आसमान में बादल छाये हुए है. शनिवार को भी मिलाजुला मौसम देखने मिला. शनिवार को रांची, धनबाद में झमाझम बारिश हुई. इसके साथ ही पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में भी बूंदाबांदी हुई. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. वहीं अन्य जिलों के जामताड़ा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, गुमला, पलामू जिले में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जारी की गयी है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. शुक्रवार को सबसे अधिक बारिश जगरनाथपुर में 05 एमएम रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
रविवार को कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम – रविवार को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ ओलावृष्टि की संभावना है. इसे लेकर मौसम ने राज्य की राजधानी रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में आंधी के साथ ओलावृष्टि की संभावना जारी की है. सोमवार से मौसम साफ रहेगा.












