गालूडीह: घाटशिला प्रखंड के बड़ाखुर्शी पंचायत भवन में शुक्रवार को ज्ञान केंद्र का उद्घाटन हुआ. ज्ञान केंद्र का उद्घाटन घाटशिला बीडीओ यूनिका शर्मा, मुखिया हरिपद सिंह, पंचायत सचिव मानस पाल और रोजगार सेवक प्यारीलाल महतो ने फीता काटकर किया. इस मौके पर बीडीओ तथा अन्य अतिथियों ने ज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़े)
बीडीओ यूनिका शर्मा ने कहा कि पंचायत में ज्ञान केंद्र खुलने से गांव के युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों में काफी सुविधा मिलेगा. गांव के बच्चे गांव में ही रहकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियां कर सकेंगे. बच्चे पढ़ेंगे तभी आगे बढ़ेंगे. इस मौके पर मुखिया हरिपद सिंह, पंचायत सचिव मानस पाल, पंसस रतन महतो, वार्ड सदस्य सुशांत सिंह, योगेंद्र महतो, अभिजीत महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.














