जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में हिन्दुस्तान मित्र मंडल के प्राचार्य द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है, जहां भुक्तभोगी बारीडीह बस्ती पटना लाइन के रहने वाले कौशल कुमार ने थाने में शिकायत की है. उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह वे अपने पुत्र को कक्षा 8 के वार्षिक परीक्षा का एडमिट कार्ड दिलाने गये थे. तभी विद्यालय में प्राचार्य उपस्थित नहीं थे. वर्ग शिक्षक ने कहा कि वे प्राचार्य के घर जाये और उनसे मिले और विद्यालय का बिजली बिल भी जमा कर दे. वे प्राचार्य कुमार संदेश के घर पहुंचे और उनसे मिले. (नीचे भी पढ़ें)
प्राचार्य ने 600 रुपये बिजली बिल के मद में जमा करने को कहा, जब अभिभावक ने इस पैसे की रसीद देने की मांग कि तो उन्होंने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे. वहीं मारपीट के क्रम में उनके शर्ट के पॉकिट में रखे 1600 रुपये और गाड़ी की कागजात भी छीन ली गयी. इसके लिए कौशल कुमार ने थाना में शिकायत की है और प्राचार्य पर उचित कार्रवाई की मांग की है.














