पोटका: सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशा पर शुक्रवार को अवैध शराब के विरुद्ध पोटका थाना क्षेत्र के लोवाडीह में छापेमारी अभियान चलाया गया. लोवाडीह ग्राम के जंगली क्षेत्र में नदी किनारे चल रही अवैध चुलाई शराब की छः भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इन अवैध शराब की भट्ठियों से कुल 210 लीटर अवैध चुलाई शराब तथा शराब बनाने हेतु जावा महुआ कुल 16 हजार किलोग्राम बरामद किया गया. अवैध चुलाई शराब के विनिर्माण में सलिप्त सभी अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के उल्लंघन का मामला दर्ज करते हुए अग्रतर विधिक कार्रवाई की जा रही है.














