रांची: विधानसभा सत्र शुरु होते ही विधायक रामेश्वर उरांव ने सरना समुदाय द्वारा कांके रोड से लेकर विधानसभा तक बनायी गयी मानव श्रृंखला का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हम अबुआ सरकार कहते है, लेकिन आदिवासी सड़क पर है. वे अपने धार्मिक स्थल को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे है. इस मामले मे संसदीय कार्य मत्री ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे खुद जब घर से निकले थे. तो विधानसभा तक पूरी सड़क पर मानव श्रृंखला बनी हुई थी. उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत भी की और उनकी मांगों को समझा विघानसभा से वरिष्ठ सदस्यों को पक्ष- विपक्ष के वहां भेजा जाना चाहिए. मामले में विधानसभा अध्यक्ष ने संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि सरहुल महापर्व के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा न हो और सरना समुदाय की भावनाओं का पूरा सम्मान किया जाए.
सभी विभागों में संविदा पर कार्यरत कर्मियों को एकमुश्त मिलेगा मानदेय
झारखंड सरकार के विभागों में कार्यरत संविदा कर्मियों को अब एकमुश्त मानदेय मिलेगा. इसके तहत कर्मियों को सप्तम वेतन पुनरीक्षण में स्वीकृत पे मेट्रिक्स में अनुमान्य किए गए इंट्री पे आधारित मानदेय के साथ इंट्री पे पर 50 फीसदी महंगाई भत्ता और छठे वेतन पुनरीक्षण में स्वीकृत चिकित्सा भत्ता एवं परिवहन भत्ता भी दिया जाएगा.वित्त विभाग के सचिव ने इस संबंध में सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और सचिव को पत्र लिखकर निर्देश जारी किए हैं. यह एकमुश्त मानदेय का लाभ उन संविदाकर्मियों को मिलेगा, जिनकी नियुक्ति 5 जुलाई 2002 के बाद हुई है. इसके अलावा, चयन में आरक्षण नियम का अनुपालन और समिति द्वारा संविदा के आधार पर नियुक्ति की अनुशंसा की गई हो, तब ही ये लाभ मिलेगा.
नवीन जायसवाल ने चान्हों में हुई हत्या का मामला उठाया
हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने चान्हो थाना क्षेत्र में एक आश्रम में घुसकर अपराधियों ने साधु सहित दो लोगों की हत्या का मामला विधानसभा में उठाया और संबंधित मंत्री से जवाब मांगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में साधु- सन्यासी भी सुरक्षित नहीं है. यह हत्या लूट के लिए नहीं बल्कि किसी और कारण से की गयी है. संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सदन को बताया कि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. कुछ आऱोपी अब भी फरार है, फरार आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी होगी. इस कांड मे जो भी लोग शामिल है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.














