चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड संख्या 10 के नागाबाबा मंदिर परिसर से सटे नवनिर्मित गायत्री मंदिर परिसर में शुक्रवार से अखिल विश्व गायत्री परिवार चाकुलिया के सौजन्य से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा सह 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ शुरू हुआ है. कार्यक्रम के पहले दिन मंदिर परिसर से 951 महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर चाकुलिया बाजार क्षेत्र का परिभ्रमण किया. मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा बाजार भ्रमण कर वापस मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ. कलश यात्रा में शामिल महिलाएं माता गायत्री की जयकारा लगा रहीं थी. कलश यात्रा के पश्चात शाम में शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधियों द्वारा युग संदेश, युग संगीत एवं प्रवचन का कार्यक्रम होगा. 8 मार्च को सुबह विशिष्ट देव पूजन एवं सहस्त्र वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू होगा. (नीचे भी पढ़ें)

शाम में सहस्त्र वेदीय दीप महायज्ञ एवं शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि डॉ चिन्मया पांड्या द्वारा उदबोधन और 9 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा, 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं विभिन्न संस्कार, पूर्णाहुति आयोजित होगा. मौके पर राजेश लोधा, राजेन्द्र लोधा, मिठू मल्लिक, मानिक सरदार, कन्हैया सहल, अनील भगत, अजय शर्मा, देवेन महतो, जीतेन महतो, छोटन मल्लिक, विवेक लोधा, ममता लोधा, उषा महतो, मंजू शर्मा, मिता दास समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन थाना प्रभारी संतोष कुमार और डॉ एसी झा ने झंडोत्तोलन कर और स्व राम प्रशाद लोधा, स्व बिमला देवी लोधा की मूर्ति का अनावरण कर किया.














