जमशेदपुर : यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन्स ने अपनी 9 सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को बिष्टुपुर गोलचक्कर के समीप एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया. इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बैंक कर्मियों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)
बैंक कर्मियों की पहली मांग है कि उनके लिए फिर से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाए, ग्राहकों द्वारा बैंक कर्मियों पर अभद्र व्यवहार किये जाने को रोकने के लिए कानून बनाया जाए, अस्थाई बैंक कर्मियों का स्थायीकरण किया जाए. इसी तरह उनकी मांगों में बैंकों को निजी कंपनियों के हाथों में नहीं देने की मांग भी शामिल है. वैसे बैंक कर्मियों ने ऐलान किया है कि मांगें नहीं मानी गईं तो वे आगामी 24 से 25 मार्च तक बैंकों की देशव्यापी हड़ताल रहेगी.














