जमशेदपुर : टेल्को रीक्रेएशन क्लब परिसर में टाटा मोटर्स प्रबंधन एवं यूनियन का संयुक्त होली मिलन समारोह आयोजित हुआ, जिसमें प्लांट हेड सुनील तिवारी, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, जुगराज सिंह संधू, पीके सिन्हा, जीएम शुभाशीष दास, एससीएम हेड मनीष झा, ईआर हेड सौमिक रॉय, एच आर हेड प्रणव कुमार, रजत सिंह, समेत आइआर व एचआर के वरीय पदाधिकारियों, यूनियन पदाधिकारियों, कमेटी मेंबरों तथा आरके सिंह फैन्स क्लब के सदस्यों ने हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दौरान सभी ने अबीर-गुलाल के साथ ही फूलों से भी होली खेली. इस दौरान गीत संगीत का दौर भी चला. होली के गीतों की प्रस्तुति के दौरान कार्यक्रम में सभी के पांव थिरके. सब एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते दिखे. (नीचे भी पढ़ें)

गोरिया कईके सिंगार, अंगना में पिसेली हरदिया… गीत की प्रस्तुति के दौरान सभी लोग झूमते नजर आये. कुल मिलाकर होली मिलन समारोह यादगार रहा. प्लांट हेड सुनील कुमार, अध्यक्ष गुरमीत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह सभी को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी. आयोजन के दौरान सभी ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ भी उठाया.














