जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नम्बर 13 ए के पास सोमवार की दोपहर एक बुलेट (संख्या जेएच05डीडब्ल्यू2412) सवार तेज़ रफ़्तार ने मुंशी को पीछे से टक्कर मार दिया, जिससे उनका पैर टूट गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आस पास के लोगों द्वारा बताया गया कि मुंशी साकची से जवाहरनगर रोड नम्बर 13बी अपने घर स्कूटी से दुकान का सामान लेकर जा रहे थे. तभी 15 नम्बर की ओर से तेज़ रफ़्तार बुलेट ने उनको टक्कर मार दिया, जिससे उनका पैर टूट गया. (नीचे भी पढ़ें)
सूचना मिलने पर टाइगर मोबाइल जवान पहुंची और बुलेट को जब्त कर मानगो थाना ले गयी. गौरतलब है कि तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है, जहां पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद शहर में रैश ड्राइविंग जारी है. वहीं मानवता का परिचय दिखाते हुए बुलेट सवार ने ही घायल को गुरुनानक अस्पताल पंहुचाया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है.














