जमशेदपुर: मुखी समाज विकास समिति झारखंड प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से उनके बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में मुलाकात की.इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने विधायक सरयू राय को समाज की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा समाज से जुड़ी एक प्रमुख समस्या के समाधान की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा.मुलाकात में सीनी रेलवे क्षेत्र में समाज के रेलवे कर्मचारियों के आवास तोड़े जाने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. मुखी समाज विकास समिति के आग्रह पर विधायक सरयू राय ने पूर्व में रेलवे के डीआरएम से बातचीत कर प्रभावित परिवारों को एक माह का अतिरिक्त समय देने का काम किये थे. इस सकारात्मक पहल के लिए मुखी समाज के सदस्यों ने विधायक सरयू राय को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर आभार व्यक्त किया.(नीचे भी पढे)

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी ने कहा कि विधायक सरयू राय ने समाज की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया. भास्कर मुखी ने कहा कि विधायक के सकारात्मक रुख से समाज को समस्याओं के जल्द निदान की उम्मीद जगी है.इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भास्कर मुखी, प्रदेश महासचिव शंभु मुखी डुंगरी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष मुखी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष कमलेश मुखी, जिला सचिव जीतेन्द्र सुनानी, महानगर अध्यक्ष विकास मुखी, महानगर उपाध्यक्ष कार्तिक मुखी, महासचिव मोना सूर्यवंश, सचिव पप्पू मुखी, आनंद मुखी, संगठन सचिव प्रेम मुखी, शेरू हेला, जिला कोषाध्यक्ष रॉयल मुखी, महानगर कोषाध्यक्ष अरविंद मुखी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.















