रांची : झारखंड में तेजी से मौसम बदल रहा है, इसके साथ ही मार्च के महीने में लोगों को तीखी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं रांची केंद्र के मौसम वैज्ञानिक ने बढ़ते तापमान को देखते हुए राज्य में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. हीटवेव का सबसे ज्यादा असर राज्य के दक्षिणी-पूर्वी और उत्तर पश्चिमी के गढ़वा और पलामू में दिखेगा. इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है. इस दौरान राज्य के 5 जिले हीटवेव की चपेट में है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान में यह भी बताया है कि राज्य के अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 3 से 5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है. (नीचे भी पढ़ें)
इन जिलों में 14 और 15 मार्च को हीटवेव का अलर्ट – मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड का पारा 40 डिग्री के पार जाने की संभावना है, जिसका प्रभाव 14 मार्च से दिखेगा. 14 और 15 मार्च को झारखंड का गढ़वा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां जिले को हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है.
इन बातों का रखे ध्यान – हीटवेव को लेकर मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने की एडवाइजरी जारी की है. एडवाइजरी में उन्होंने बताया है कि पानी पीते रहे. चेहरे और हाथ पैर को कपड़े से ढक कर घर से बाहर निकले, सीधी धूप में जाने से बचे. 12 बजे से 4 बजे के बीच आवश्यक काम होने से ही घर से बाहर जाये, अन्यथा घर पर ही रहने की कोशिश करें.
पूर्व में ये जिले रहे सबसे गर्म – मार्च महीने के शुरुआत होते ही तेजी से गर्मी बढ़ने लगी. इस दौरान 11 मार्च को सबसे गर्म जिला बहरागोड़ा रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री, 10 मार्च को सरायकेला का पारा सबसे अधिक 39.1 डिग्री, 9 मार्च को सरायकेला का पारा 37.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.



