• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, June 12, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur accident : पटमदा के पास दो बाइक में टक्कर, पांच घायल

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के पटमदा थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर ग्रामीण बैंक पटमदा शाखा के समीप हुई दो बाइकों (स्प्लेंडर व बुलेट) की आमने-सामने की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए. घटना शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे की है. स्प्लेंडर बाइक पर सवार 3 युवक बोड़ाम थाना क्षेत्र के गेरूआ गांव के निवासी हैं एवं बुलेट पर सवार अनिमेष तिवारी (50) एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत बालीगुमा निवासी है जबकि उसके पीछे बैठा किशोर कृष्णा श्रीवास्तव (12) पश्चिम बंगाल के आसनसोल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुल्टी निवासी है. (नीचे देखे पूरी खबर)

गेरुआ निवासी घायल युवकों में लखन सिंह (22), रमेश कर्मकार (21) व कार्तिक कर्मकार (30) शामिल हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक गेरुआ निवासी युवक कांकीडीह महुलतल हाट से अपने घर लौट रहा था जबकि बुलेट चालक उस बच्चे को छोड़ने के लिए पुरुलिया जा रहा था. कुल्टी निवासी कृष्णा श्रीवास्तव पिछले 2 महीने से बालीगुमा में रहकर पढ़ाई कर रहा था. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT

होली की छुट्टी पर अपने घर जा रहा था. उसका पूरा परिवार कुल्टी में ही रहता है. घटना के तुरंत बाद पहुंचे सांसद प्रतिनिधि महावीर महतो ने सासंद निधि के एम्बुलेंस से सभी घायलों को माचा स्थित सीएचसी अस्पताल पहुंचाया. इस घटना में 12 वर्षीय कृष्णा श्रीवास्तव को मामूली चोट है एवं अन्य चारों के पैर टूटे हैं. स्प्लेंडर चालक रमेश कर्मकार एवं बुलेट चालक अनिमेष तिवारी के सिर पर भी चोट हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. (नीचे देखे पूरी खबर)

घायलों की मदद में थाना प्रभारी करमपाल भगत, विधायक प्रतिनिधि चन्द्रशेखर टुडू, भाजपा नेता मुचीराम बाउरी समेत कई लोग पहुंचे और सभी घायलों को सरकारी एम्बुलेंस व प्राइवेट वाहन से जमशेदपुर भेजने में मदद की. सीएचसी से सभी को एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है. इस दौरान 108 एम्बुलेंस नहीं होने व सरकारी एम्बुलेंस के करीब एक घंटा देर से पहुंचने पर नेताओं ने हंगामा किया. इसके अलावा ममता वाहन संचालकों को कॉल करने पर पहले पैसा मांगने पर आक्रोश जताया. सांसद व विधायक प्रतिनिधि दोनों ने बताया कि सोमवार को अस्पताल में बैठक की जाएगी ताकि आपातकालीन स्थिति में वाहनों की सुविधा मिल सके.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Jamshedpur pots given to ho samaj : जिप उपाध्यक्ष ने सलगाझरी हो समाज को दिये बरतन, पारिवारिक आयोजनों में आयेंगे काम, स्ट्रीट लाइटों का भी हुआ वितरण
खबर

Jamshedpur pots given to ho samaj : जिप उपाध्यक्ष ने सलगाझरी हो समाज को दिये बरतन, पारिवारिक आयोजनों में आयेंगे काम, स्ट्रीट लाइटों का भी हुआ वितरण

June 12, 2026
Adityapur 111 save life hospital mou : आदित्यपुर 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल ने झारखंड सरकार के साथ किया एमओयू, मरीजों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिलेगा लाभ  
खबर

Adityapur 111 save life hospital mou : आदित्यपुर 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल ने झारखंड सरकार के साथ किया एमओयू, मरीजों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिलेगा लाभ  

June 12, 2026
Jamshedpur rural jlkm : पोटका के भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को जेकेएलएम में बड़ी जिम्मेवारी, भागीरथी व जालिम बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष
खबर

Jamshedpur rural jlkm : पोटका के भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को जेकेएलएम में बड़ी जिम्मेवारी, भागीरथी व जालिम बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

June 12, 2026
Next Post

Jamshedpur accident : बोड़ाम के पास सड़क दुर्घटना, कार और स्कूटी में टक्कर, लोयला स्कूल के छात्र की मौत, देखिये - video

Jamshedpur bagbera firing live : बागबेड़ा में फायरिंग में घायल ने पुलिस को दिया बयान, तीन लोग के साथ आये थे हमलावर, घायल का देखिये - video बयान, video

Saraikela gamharia police action : गम्हरिया पुलिस ने मिनी शराब फैक्ट्री का किया उद्वेदन, भारी मात्रा में शराब बनाने वाली सामग्री जब्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur pots given to ho samaj : जिप उपाध्यक्ष ने सलगाझरी हो समाज को दिये बरतन, पारिवारिक आयोजनों में आयेंगे काम, स्ट्रीट लाइटों का भी हुआ वितरण

Adityapur 111 save life hospital mou : आदित्यपुर 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल ने झारखंड सरकार के साथ किया एमओयू, मरीजों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिलेगा लाभ  

Jamshedpur rural jlkm : पोटका के भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को जेकेएलएम में बड़ी जिम्मेवारी, भागीरथी व जालिम बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

Jamshedpur mla saryu roy : सोनारी और कदमा के कई इलाकों का जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया भ्रमण, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की मिलीं शिकायतें

Jamshedpur rural beneficiary committee controversy  : पोटका के चंदनपुर जाहेरथान की चाहरदीवारी का निर्माण गुटबाजी में अटका,  अधूरी रही कल्याण पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित ग्रामसभा,   दूसरी लाभुक समिति के गठन का मकरो हेंब्रम के साथ ग्रामीणों ने किया विरोध

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur pots given to ho samaj : जिप उपाध्यक्ष ने सलगाझरी हो समाज को दिये बरतन, पारिवारिक आयोजनों में आयेंगे काम, स्ट्रीट लाइटों का भी हुआ वितरण

Adityapur 111 save life hospital mou : आदित्यपुर 111 सेव लाइफ हॉस्पिटल ने झारखंड सरकार के साथ किया एमओयू, मरीजों को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिलेगा लाभ  

Jamshedpur rural jlkm : पोटका के भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को जेकेएलएम में बड़ी जिम्मेवारी, भागीरथी व जालिम बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

Jamshedpur mla saryu roy : सोनारी और कदमा के कई इलाकों का जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने किया भ्रमण, गंदगी, पानी और पेबर्स ब्लॉक की मिलीं शिकायतें

Jamshedpur rural beneficiary committee controversy  : पोटका के चंदनपुर जाहेरथान की चाहरदीवारी का निर्माण गुटबाजी में अटका,  अधूरी रही कल्याण पदाधिकारी की उपस्थिति में आयोजित ग्रामसभा,   दूसरी लाभुक समिति के गठन का मकरो हेंब्रम के साथ ग्रामीणों ने किया विरोध

Tata steel uisl blood donation : टाटा स्टील यूआइएसएल की जेयूसी यूटिलिटीज़ के रक्तदान शिविर में कई यूनिट रक्त संग्रहित, लोगों ने निभायी जिम्मेदारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News