रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड झारखंड मुक्ति मोर्चा कमेटी का अनुमोदन हो गया है. इसमें अध्यक्ष के रूप में सन्नी उरांव व सचिव ताराकांत सिजुई, उपाध्यक्ष श्याम मुंडा, दिकू गगराई और तुरी कोड़ा जबकि संयुक्त सचिव के रूप में जयसिंह कायम, लोचन महाली, प्रभात महतो और सुरेश मुंडा, कोषाध्यक्ष में सुनील सुम्बरुई प्रखंड समिति की टीम में 42 कार्यकारिणी सदस्य,6 जिला सदस्य शामिल हैं. छह जिला सदस्यों में विधायक सुखराम उरांव समेत भुवनेश्वर महतो, प्रदीप महतो, रामालाल मुंडा, बिनय प्रधान और सिकंदर पुर्ती को शामिल किया गया है.



