गालूडीह: दारिसाई मिलनकुंज मंदिर में विनय दास बाबाजी द्वारा आयोजित नौ दिवसीय चतुर्थ नवकुंज मधुरास के छठवें दिन जनसैलाब उमड़ा. सोमवार शाम को आयी आंधी तूफान से हुई क्षति को कमिटी ने दुरुस्त किया. यहां दो विद्युत सज्जा गेट गिर गयी थी. कई दुकानों के छप्पर उड़ गया था जिसे दुरुस्त किया गया. हर दिन की तरह मंगलवार को भी सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जारी रहा. खरीदारी के लिए लोग मेले में घूमते हुए नजर आए.(नीचे भी पढ़े)
प्रतिदिन मेले में लोग जरूरत के सामानों की खरीदारी कर रहे हैं. किसी भी समस्या से निपटने के लिए मेले के दौरान पुरुष व महिला पुलिस बल भी तैनात रही.मंदिर परिसर में प्रतिदिन हजारों लोगों के लिए महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है. इसके लिए बड़ी रसोई बनायी गयी है. यहां दिन रात हजारों लोगों को मुफ्त भोजन कराया जा रहा है. खाने से लेकर पानी व रहने की उत्तम व्यवस्था की गयी है.नवकुंज मंदिर के संस्थापक सह मुख्य पुजारी विनय दास बाबाजी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग रही है. बाबाजी के भक्त लाइन में खड़े होकर बाबाजी का दर्शन कर रहे हैं.



