जमशेदपुर: सोमवार की रात परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कन्वाई चालक संजय श्रीवास्तव (45) की निर्मम हत्या कर डाली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पड़ोसी संजय श्रीवास्तव को पीट रहे हैं और दर्जनों लोग तमाशबीन बने देख रहे हैं.संजय की बेटी पिंकी ने बताया कि उसके पिता कन्वाई चालक थे और ज्यादातर घर से बाहर ही रहते थे. घर में चार बहने ही रहती है. पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ जमीन को लेकर अक्सर विवाद होता था. कई बार मारपीट भी हुई है. मामला परसुडीह थाना में भी गया था. जहां दोनों पक्षों में समझौता हो जाता था.(नीचे भी पढ़े)
सोमवार की रात उसके पिता घर के बाहर खड़े थे, तभी पड़ोस में रहने वाले संतोष, आनंद, रोहित और आयुष समेत दो अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया और लात- घूसों से पिटाई शुरू कर दी. पिटाई करने के बाद सभी संजय को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए. इस दौरान आसपास के लोग मूकदर्शक बने रहे, किसी ने भी उसके पिता को बचाने का प्रयास नहीं किया. पिंकी ने आरोप लगाया कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने गई तो पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की. अंततः अपने पिता को टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर गयी, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.(नीचे भी पढ़े)
सुलगते सवाल:जिस तरह से संजय श्रीवास्तव की हत्या की गई है क्या मॉब लिंचिंग की श्रेणी में नहीं आता ? हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ मॉब लिंचिंग के तहत धाराओं के आधार पर केस दर्ज नहीं हो सकता ? क्या तमाशबीन भीड़ और पुलिस दोषी नहीं है ? क्या मृतक़ को इंसाफ मिलेगा?



