खरसावां: सरायकेला खरसावां जिले के खरसावां थाना कांड संख्या 20/19 मामले में फरार चल रहे नक्सली अमित हांसदा उर्फ आपटन माझी के बोकारो जिले के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के ढोडी गांव में रविवार को खरसावां पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया है. थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि अमित हांसदा, पिता गुड्डू मांझी के नाम पर खरसावां थाना में कांड संख्या 20/19 में कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. (नीचे भी पढ़े)
इस मामले में अमित हांसदा फरार चल रहा है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. जब वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया तो न्यायालय के निर्देश पर उनके घरों पर इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई की गयी. बताया कि यदि आरोपित जल्द ही पुलिस या न्यायालय के समक्ष पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जायेगी.














