गालूडीह: जिले के ग्रामीण क्षेत्र सोलर हाईमास्ट लाइटों से जगमगाने लगे हैं. गालूडीह थाना क्षेत्र के हेंदलजुड़ी पंचायत में रविवार को दो जगहों पर सोलर हाईमास्ट लाइटें लगायी गयी है. गांव में पहली बार सोलर हाईमास्ट लाइटें लगने पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए सरकार की पहल का स्वागत किया है. (नीचे भी पढ़े)
पंचायत के मुखिया मिर्जा हांसदा ने बताया कि पंचायत में कुल आठ जगहों पर सोलर हाईमास्ट लाइटें लगेगी. पंचायत के दो जगहों पर यह लाइटें लगायी जा चुकी हैं. उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के मुख्य चौराहों पर हाईमास्ट लाइटें लगने से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा. जहां बारिश या आंधी में बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है. वहीं सोलर हाईमास्ट लाइटों पर इसका असर नहीं पड़ेगा. यह लाइटें रात के समय जगमगाती रहेंगी.














