जमशेदपुर : ईंद को देखते हुए जमशेदपुर में 31 मार्च को नो इंट्री लागू रहेगी. इसके तह 31 मार्च को सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक नो इंट्री लागू की गयी है. इस दौरान चूंकि, ईंद में मसजिद समेत अन्य स्थानों पर नमाज पढ़ते है, इस कारण यह नो इंट्री लगायी गयी है.(नीचे भी पढ़े)
जमशेदपुर के डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, डीएसपी ट्राफिक के संयुक्त आदेश से यह आदेश जारी किया गया है. इसमें यह भी लिखा गया है कि चांद दिखने के आधार पर नो इंट्री का तिथि में परिवर्तन हो सकता है. इस दौरान बस को छोड़कर सभी तरह के बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगी.




