जमशेदपुर : जमशेदपुर के भुइयांडीह ग्वाला बस्ती के रहने वाले दिव्यांग सुधीर कुमार के साथ साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा द्वारा गाली गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है. इसको लेकर एक शिकायत जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल से की गयी है. इसमें कहा गया है कि साकची थानेदार द्वारा उनकी ना सिर्फ पिटाई की गयी जबकि उनको धमकाया गया कि झूठे केस में फंसाकर जेल भी भेज देंगे. सुधीर कुमार ने शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त गुड्डू के साथ पार्किंग का राजस्व वसूली का काम करते है. 29 मार्च की सुबह 11 बजे साकची थाना प्रभारी साकची बाजार स्थित भोला महाराज मिठाई दुकान के टीओपी के सामने आकर जबरन मारपीट करने लगे. उन्होंने साथी गुड्डू के साथ टीओपी के भीतर ले जाकर पिटाई कर दी. (नीचे भी पढ़ें)
अशब्द का प्रयोग किया.जिसका सीसीटीवी फुटेज साकची फार्मा और पूजा स्वीटस में देखा जा सकता है. उसने बताया कि साकची थाना प्रभारी ने उसे पार्किंग काटने से मना कर दिया. उसके बाद दोपहर करीब 1 बजे साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा आये और धमकाते हुए कहा कि अगर शिकायत किया तो झूठा केस में फंसा कर जेल भेज देंगे. वीडियो बना कर मारपीट नहीं करने का बयान रिकॉर्ड करने को कहे. ऐसा नहीं करने पर फिर से पिटाई की धमकी दी. उन्होंने कहा कि पार्किंग ठेकेदार को भी वह जेल भेजेंगे. सूरज ने आनंद मिश्रा पर अवैध वसूली करने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की. हालांकि, साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने कहा कि पार्किंग कर्मचारी टीओपी के पास गाड़ी की पार्किंग कराया था. इस कारण उसे वहां से गाड़ी हटाने को कहा गया था. मारपीट, गाली गलौज करने का सभी आरोप पूरी तरह से गलत है.














