जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर में स्वतंत्रता आंदोलन गूंज व कालिकापुर गांव के ग्रामीणों द्वारा ब्रिटिश थाना को आग के हवाले की खबर सुन 5 दिसंबर, 1939 को नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ग्रामीणों के संग ऐतिहासिक बैठक व उन्हें भी आजादी की लड़ाई में कूदने का आह्वान इसी बैठक में की थी. उसे पहचान देने की मांग तेज हो गई है. इधर इस सिलसिले में ग्वालकाटा पंचायत के पूर्व मुखिया सीताराम हांसदा ने जिले के उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंप कर जादूगोड़ा-कालिकापुर मुख्य सड़क किनारे स्थित नेता जी के नाम से चल रहे स्कूल मैदान में स्मृति भवन निमार्ण की मांग उठाई है. (नीचे भी पढ़ें)
इस सम्बंध में पुर्व मुखिया सह पंचायत समिति सदस्य सीताराम हांसदा ने कहा है कि कालिकापुर क्षेत्र से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की ऐतिहासिक यादें जुड़ी हुई हैं, जिन्हें इतिहास के पन्नों में गुमनाम कर दिया है. उनकी यादें ग्रामीणों में जीवन्त करने के लिए यहां एक भव्य स्मृति भवन के निर्माण की मांग उठाई है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के आदर्श, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान व इस क्षेत्र से उनके जुड़ाव के बारे में जानने का अवसर मिलेगा. इसके साथ ही, यह स्थल क्षेत्र कि सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के रूप में विकसित हो सकेगा.












